Skip to main content

कैसे करें अपने स्मार्टफ़ोन डेटा की सुरक्षा



आपके स्मार्टफ़ोन पर सिक्यूरिटी का मुद्दा अब अहम होता जा रहा है.
चैट हो या फ़ाइल शेयर करना, उन सभी के लिए लोग अब चाहते हैं कि कंपनियां ये गारंटी दें कि उनकी जानकारी किसी दूसरे तक नहीं पहुंच रही है. या फिर कोई उन पर नज़र नहीं रख रहा है.


जी-डेटा सिक्योर चैट नाम का ऐप आपके चैट या फ़ोटो शेयरिंग की सुरक्षा के लिए कई विकल्प देता है.
अगर आप चाहें तो किसी को टाइम्ड मैसेज भेज सकते हैं. जितना समय आप तय करें उसके बाद मैसेज ख़ुद डिलीट हो जाता है.
जो आपका चैट है उसको आप एसडी कार्ड पर चैट हिस्ट्री के रूप में सेव कर सकते हैं.
चैट को सुरक्षित रखने के लिए आप उसके लिए पासवर्ड भी तय कर सकते हैं. ये सभी फ़ीचर ऐप के फ्री वर्जन में आपको मिलेंगे.
अगर आप इस ऐप के प्रीमियम वर्जन लेने की सोचेंगे तो इसमें आपके चैट के लिए एक फ़िल्टर बनाया हुआ है. इससे आपके जो भी इमेज या वीडियो होंगे उन्हें स्कैन किया जा सकता है
आपके आने और जाने वाले एसएमएस को भी स्कैन किया जा सकता है. अगर आप इस ऐप के प्रीमियम वर्जन को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 12 महीने के लिए आपको क़रीब 1000 रुपये देने होंगे.
गूगल प्ले स्टोर से इसको डाउनलोड करके बस आपको इसे इनस्टॉल कर लेना है.
उसके बाद आप थोड़े दिन तक इसके फ्री वर्जन को इस्तेमाल कर सकते हैं.
उसके बाद अगर आपको ज़रुरत महसूस हो तो आप इसे साल भर के लिए ख़रीद सकते हैं.
आपको बता दें कि इस तरह का ही स्नैपचैट ऐप ख़ुद डिलीट होने वाले मैसेज को लेकर विवादों में फंस चुका है. इस ऐप को लेकर कईयों ने क़ानून का दरवाज़ा खटखटाया है तो ब्रिटेन के कुछ स्कूलों में इसे बैन भी किया गया है. इसलिए इस तरह के ऐप के इस्तेमाल में सावधानी बरतना ज़रूरी है.

Comments

Popular posts from this blog

इंस्टाग्राम पर किसी को इम्प्रेस कैसे करें?

   इंस्टाग्राम पर किसी को इम्प्रेस कैसे करें? — आसान और असरदार टिप्स इंस्टाग्राम आज के समय में सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। यहां फोटो और वीडियो शेयर करना, स्टोरीज डालना और दोस्तों, परिवार या किसी खास व्यक्ति से जुड़ना बेहद आसान होता है। यदि आप इंस्टाग्राम पर किसी खास व्यक्ति को इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। 1. अपना प्रोफाइल आकर्षक बनाएं इंस्टाग्राम पर किसी को इम्प्रेस करने का पहला कदम होता है आपका प्रोफाइल। एक अच्छा प्रोफाइल फोटो चुनें जो आपकी पर्सनालिटी को दिखाए। प्रोफाइल का बायो साफ, दिलचस्प और आपकी हॉबी या रुचि के बारे में होना चाहिए। प्रोफाइल की सजावट से आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व झलकता है। 2. क्वालिटी कंटेंट पोस्ट करें लोग हमेशा खूबसूरत और दिलचस्प कंटेंट को पसंद करते हैं। अपने पोस्ट को ध्यान से तैयार करें — अच्छी क्वालिटी की फोटो या वीडियो डालें। अपनी रुचि के अनुसार कंटेंट बनाएं ताकि आपकी खासियत दिख सके। आप ट्रेंडिंग हैशटैग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आपकी पोस्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचे। 3. स्टोरीज और रील्स ...

Facebook से पैसा कैसे कमाएं। how to earn money with facebook

Facebook आजकल विश्व की सबसे बड़ी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों में से एक है और इसका उपयोग सिर्फ दोस्तों और परिवार के सदस्यों से बातचीत के लिए ही नहीं होता है, बल्कि यह एक बड़ा व्यवसाय का संचालन करने के लिए भी एक अद्वितीय तरीका है। अगर आप इस पॉप्युलर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर वक्त बिता रहे हैं, तो आप फेसबुक से पैसे कमाने के कई तरीकों का लाभ उठा सकते हैं। निम्नलिखित हैं कुछ तरीके जिनका उपयोग आप अपने व्यवसाय, पेशेवर अवसरों, और व्यक्तिगत लाभ के लिए कर सकते हैं: Facebook से पैसे कमाने के लिए निम्नलिखित कई तरीके हैं. यहां Facebook से पैसे कमाने के विस्तृत और पूरी जानकारी दी गई है | 1.Facebook पेज बना कर पैसे कमा सकते हैं। सबसे पहला कदम यह है कि आप एक व्यवसायिक या व्यक्तिगत Facebook पेज बनाएं। इस से आप अपने व्यवसाय, ब्रांड, उत्पाद, या सेवाओं को प्रमोट करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए ,interactive posts, informative content, और प्रतिस्पर्धा आयोजित करें। फॉलोवर्स की अद्वितीय धर्मिकता को ध्यान में रखकर संचालित करें। 2. Facebook Groups में शामिल होकर पैसे कमा सकते हो। आप अपने...